सादुलशहर: लालगढ़ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय बालिका लापता, परिजनों का आरोप- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
सादुलशहर के लालगढ़ थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे से 16 वर्षीय बालिका लापता हो गई इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की ईंट भट्ठे पर रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।