### मधेपुरा में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश
मधेपुरा में भाजपा कार्यालय में शनिवार को ‘सेवा संकल्प कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सेवा गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने की। इसमें प्रदेश महामंत्री राजेश झा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Bihar, India | Sep 9, 2026