तिसरी: पूरा गांव पेयजल की समस्या से जूझ रहा है
Tisri, Giridih | May 18, 2026 तिसरी प्रखंड के अंतर्गत तिसरी पंचायत के कुड़ियामो गांव में पासवान ओर तुरी जाति वर्ग के तीन सौ से अधिक लोग इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे है।नदी नाला में चुआ खोद कर जमा पानी को महिलाए उठाव कर पीने को मजबूर है।गर्मी हो या बरसात गांव में नदी की पानी पर ही निर्भर होना मजबूरी है।