खरगोन जिले के भूपेंद्र सोलंकी, पिता चंपालाल सोलंकी निवासी खरगोन, का अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर शनिवार को उनका शहर में प्रथम आगमन हुआ। छह माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भूपेंद्र जैसे ही खरगोन पहुंचे, शहरवासियों और माली समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।