करतला: कोरबा के मड़वारानी मंदिर परिसर से एक श्रद्धालु की बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
Kartala, Korba | Jul 31, 2026 मड़वारानी मंदिर परिसर से बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच कोरबा के मड़वारानी मंदिर परिसर से एक श्रद्धालु की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बिलासपुर निवासी सोहन कुमार चक्रधारी 27 जुलाई को दर्शन करने पहुंचे थे और अपनी सीबी होंडा शाइन बाइक पार्किंग में लॉक कर खड़ी की थी। करीब तीन घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।