बीना: ग्राम मुड़िया देहरा में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Oct 20, 2025 रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर संतोष खंगार एवं मोनू कुशवाहा के परिवार के बीच विवाद हो गया विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे चल गए और पत्थर बाजी की गई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। पुलिस के मामले में शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।