पूरनपुर: पिपरिया दुलई में श्मशानघाट के पास तेंदुए की चहलकदमी, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के पास श्मशानघाट पर तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में तेंदुआ एक गोवंशीय पशु की ओर तेजी से लपकता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की चहल-पहल के कारण गोवंशीय पशु तेंदुए के हमले से बच गया।आबादी के नजदीक तेंदुआ दिखाई