पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस और डीएसटी टीम ने 70 हजार के इनामी को दबोचा, मुठभेड़ में आरोपी हुआ घायल, अनुसंधान जारी
पहाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 70 हजार का इनामी बदमाश सद्दाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से अवैध कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद। कांस्टेबल नेतराम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, फिर भी साहस दिखाकर बदमाश को दबोचा। सद्दाम पर गो-तस्करी, पुलिस फायरिंग, हत्या समेत करीब 23 मामले दर्ज हैं। गुरुवार शाम 6 बजे किया गया खुलासा