कांके: डोरंडा में पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद
Kanke, Ranchi | May 15, 2026 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में चोरी के जेवर खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को शाम 5 बजे सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जानकारी।