हाथरस: गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक युवक के साथ जमकर की मारपीट, घायल युवक का पुलिस ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया नगला में गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक युवक सतीश के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़ित युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।