शेरपुर पंचायत मुख्यालय में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।सहयोग शिविर में सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।आम जनों से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र लिए गए।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी आवेदन पत्रों का निष्पादन 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।