कुर्था: गहरपुर गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नुक्कड़ नाटक से दिया बेटियों के सम्मान का संदेश
Kurtha, Arwal | Jun 25, 2026 कुर्था प्रखंड के गहरपुर गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-79 पर गुरुवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।