थाना गंगाघाट की बिंदा नगर चौकी के अंतर्गत एक घर में व्यक्ति ने आज शुक्रवार को दोपहर तकरीबन 12:00 बजे पंखे में अंगौछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है हालांकि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी शव को भेज दिया है