लखीमपुर: कक्षा 11 की छात्रा का देकवाली कोर्सिंग के पास पटरी किनारे शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
लखीमपुर शहर के देवकली क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन किनारे सोमवार को काव्या नाम की छात्रा का शव मिला था। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को देवकली रोड का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज घटनास्थल के पास का है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक फरार चल रहा है।