प्रतापगढ़: वायरल गरीब ब्राह्मण परिवार को मिला डीएम का सहारा, फटकार के बाद एसडीएम पहुंचे पूरनपुर पठखान गांव
सोशल मीडिया पर हालात वायरल होने के बाद पूरनपुर पटखान निवासी कुशल चंद्र शुक्ल के गरीब ब्राह्मण परिवार की मदद को प्रशासन आगे आया। बुधवार शाम 4 बजे पूरनपुर पठखान गांव में रानीगंज एसडीएम ने जांच कर आवास-शौचालय सहित जरूरी योजनाओं में नाम दर्ज करने का आदेश दिया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दो दिन में आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य व जमीन आवंटन की सुविधा देने के निर्देश दिए।