पहाड़ी: कामां पुलिस ने अभियान के दौरान चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अनुसंधान जारी
कामां थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला और लूट के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तोफीक,शहीद उर्फ काला और रविश शामिल हैं। तीनों आरोपी लेवड़ा गांव के निवासी बताए गए हैं। वहीं लूट के एक अन्य मामले में स्थायी वारंटी राहुल निवासी पलवल हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली है।