लोहरदगा: विश्व हिंदू परिषद का पत्र असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश, राम मंदिर मामले की निष्पक्ष जांच हो,सांसद सुखदेव भगत।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा अयोध्या के डीएसपी को लिखे गए पत्र पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित जांच होनी चाहिए।