गोरखपुर: शादी के तीसरे ही दिन युवक ने किया सुसाइड, छत पर टहलते हुए मां से कहा- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो
गोरखपुर ये पादरी बाजार में प्रेम जायसवाल का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनके दूसरे नंबर के बेटे रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू की शादी महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली युवती से तय हुई।शादी तय होने से सब खुश थे।सब कुछ अच्छा चल रहा था।25 अप्रैल को लड़की वाले गोरखपुर ही आ गए थे।बारात युवक के पादरी बाजार स्थित घर से आधा किलोमीटर दूर पहुंची थी।