सहारनपुर: मंडी पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 127 ग्राम चरस मिली, सरकारी कमेले के सामने से पकड़ा, 8 केस पहले से दर्ज
सहारनपुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 127 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को शुक्रवार दोपहर एक बजे सरकारी कमेले के सामने से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान तसलीम उर्फ बाबू पुत्र तासीन उर्फ सुबराती निवासी इंद्राचौक, मंसूर कॉलोनी के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर को मंडी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक दिखा।