खेरागढ़: अकोला में गो सम्मान हस्ताक्षर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जन-आंदोलन का रूप लिया
Kheragarh, Agra | Apr 17, 2026 क्षेत्र में ‘गो सम्मान हस्ताक्षर अभियान’ तेजी से जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर करा रहे हैं और गो रक्षा का संकल्प दिला रहे हैं। इस मुहिम में बुजुर्गों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक का उत्साहपूर्ण सहयोग मिल रहा है