शाजापुर: प्रदेश अध्यक्ष पर FIR दर्ज होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन दिया
शाजापुर शुक्रवार को 4: बजे युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में शाजापुर कलेक्टर पहुंचकर कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के खिलाफ भाजपा द्वारा गलत ढंग से एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जिसका हम विरोध करते हैं।