शाजापुर: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने विशाल चुनर यात्रा निकाल कर महालक्ष्मी माता को उड़ाई
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन परंपरागत विशाल और भव्य चुनर यात्रा निकाली गई ।जिसमें बड़ी संख्या में गरबा और शस्त्र से शौर्य प्रदर्शन करती हुई युवतियां गणमान्य नागरिक और लोग शामिल हुए ।शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई चुनर यात्रा गुरुवार रात 9:00 बजे करीब महालक्ष्मी मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने भक्ति भाव और श्रद्धा पूर्वक महालक्ष्मी माता को 71 फीट लंबी चनर उड़ाई