टोंक: राज सखी टोंक मेला 2026 का आयोजन 16 से 22 मार्च तक होगा, जिला कलेक्टर ने फोल्डर का किया विमोचन
Tonk, Tonk | Mar 11, 2026 ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं राजीविका द्वारा 16 से 22 मार्च 2026 तक राज सखी टोंक मेला 2026 का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बुधवार को मेले के फोल्डर का विमोचन किया है।