जहानाबाद: जहानाबाद में सड़क हादसे में टेम्पू की टक्कर से भाजपा नेता श्रीनाथ मिश्रा की मौत
जहानाबाद जिले के किंजर और झुनाठी के बीच बढ़ेता पुल के पास गुरुवार शाम सड़क हादसे में झुनाठी गांव निवासी श्रीनाथ मिश्रा की मौत हो गई। वे बाइक से किंजर से अपने घर लौट रहे थे, तभी सामान लदे टेम्पू ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मिश्रा को पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।