दाउदनगर: दाउदनगर के एक रेस्टोरेंट के सभागार में भाजपा नगर मंडल इकाई का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ
दाउदनगर के एक रेस्टोरेंट के सभागार में भाजपा के नगर मंडल इकाई का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे से आयोजित किया गया।उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने किया। भाजपा के इतिहास,कार्य पद्धति,संगठन विस्तार,सोशल मीडिया नमो एप, सरल एप जैसे विषयों पर सदस्यों को जानकारी दी गई।