बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर सूजरा रोड स्थित शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का किया राजफाश
Baghpat, Bagpat | May 29, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की शाम करीब साढे छह बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने सूजरा रोड स्थित शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का राजफाश करते हुए आरोपित सौरभ निवासी मंडोला गाजियाबादको गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।