खरगापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, घर में अकेला पाकर बदमाश सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार...
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में अज्ञात बदमाशों ने महिला को अकेला पाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में घुस गए और महिला से सोने-चांदी के आभूषण छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।