खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में साप्ताहिक घाट के दौरान 1810 कट्टे लहसुन की आवक, भाव रहा ₹21010 प्रति क्विंटल
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज गुरुवार को साप्ताहिक घाट के दौरान शाम 5:00 बजे तक 1810 कट्टे लहसुन की बंपर आवक हुई । वही लहसुन का भाव 21010 प्रति किवंटल रहा । स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 3550 से 6920, सरसों 4890 से 7500, गेंहू 2150 से 2601 रुपए, चना 5000 से 5515, एवं मूंग 6000 से 7300 प्रति किवंटल तक बिके ।