थरथरी: चिंदुआरा में खुले में छोड़ी जा रही बकरियों से किसानों की फसलें बर्बाद, कार्रवाई की मांग
प्रखंड के चिंदुआरा गांव में खुले में छोड़ी जा रही बकरियों से किसानों की फसलें नुकसान की शिकार हो रही हैं। गांव के किसान सतीश कुमार ने बुधवार की दोपहर एक बजे बताया कि पिछले दो वर्षों से कुछ बकरी पालक अपनी बकरियों को बांधकर रखने के बजाय खुले में छोड़ देते हैं, जिससे खेतों में लगी फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर