गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: सिंगरा पहाड़ी पर मिली अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी की
गया के रामपुर थाना क्षेत्र के सिंगरा पहाड़ी पर पानी टंकी के समीप शनिवार को अज्ञात महिला का शव को बरामद किया गया था।मृतक महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।गया पुलिस ने शनिवार की रात 12 बजे सोशल मीडिया पर मृतक महिला की तस्वीर पहचान के लिए जारी किया है।मृतक महिला लाल साड़ी पहनी हुई है।गला घोंटकर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।