लोहरदगा: वीर बुधु भगत जयंती पर 17 फरवरी को भव्य जयंती समारोह सह विकास मेला, सांसद सुखदेव भगत ने किया निरीक्षण
लोहरदगा। आगामी 17 फरवरी 2026 को मैना बगीचा स्थित मैदान में वीर बुधु भगत जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांसद सुखदेव भगत के नेतृत्व में भव्य जयंती समारोह सह विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में सांसद सुखदेव भगत ने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।