लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 33 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 192वें सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संरक्षक डॉ. कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी, अतुल सराफ एवं मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया।