लोहरदगा: नगर परिषद चुनाव में सतीश रंजन उरांव ने विकास का विज़न रखा, कहा- नगर को देंगे सुंदर आकार
लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश रंजन उरांव ने रविवार दोपहर 12:30 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के समग्र विकास के लिए अपना विस्तृत विज़न जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम सब मिलकर नगर को एक सुंदर और सुव्यवस्थित स्वरूप देंगे। इसी संकल्प के साथ वे क्रमांक संख्या 8 पर चुनाव मैदान में हैं।