लोहरदगा: छत्तर बगीचा स्थित शंभू महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण।
लोहरदगा शहर के छत्तर बगीचा स्थित शंभू महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का ऐसा संगम दिखा, जिसने पूरे शहर को भक्ति में डुबो दिया। रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कतारें लंबी होती गईं और रविवार दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण गूंजायमा