हज़ारीबाग: हजारीबाग विस्फोट: 17 घंटे बाद भी घटनास्थल पर दो शव, बम स्क्वॉड व स्वान दस्ता कर रहा जांच
हबीबी नगर विस्फोट के 17 घंटे बाद भी दो शव घटनास्थल पर पड़े हैं। सुरक्षा कारणों से शव नहीं हटाए जा सके हैं।मौके पर जगुआर बीडी (बम स्क्वॉड) और स्वान दस्ता मौजूद है और हर संदिग्ध बिंदु की जांच की जा रही है। स्थानीय थाना सहित कई थानों के प्रभारी और वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर डटे हुए हैं।फिलहाल विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जांच जारी है।