बड़ौत: कुरड़ी नांगल मार्ग पर जलभराव को लेकर धरने के छठे दिन राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने आंदोलन एवं महापंचायत की चेतावनी दी
Baraut, Bagpat | May 20, 2026 कुरड़ी नांगल मार्ग पर जलभराव को लेकर चल रहे धरने में छठे दिन राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी पहुंचे। उन्होंने बताया कि डीएम बागपत को हमारी चेतावनी है कि यदि प्रशासन को यह लगता है कि विपक्ष के लोग अपनी बात नहीं रख पाएंगे, तो यह गलतफहमी है। हम लोग लखनऊ में भी अपनी बात रखना जानते हैं और दिल्ली में भी अपनी आवाज़ उठाना जानते हैं।