सादाबाद: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर इंडिया कोल्ड स्टोरेज के पास आगरा से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने एक घायल को आगरा रेफर कर दिया।