चायल: डीहवा कटैया गांव से घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के डिहवा कतैया गांव में महिला व उसकी बेटियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सुनील व सतीश को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार की देर शाम छह बजे दोनों आरोपी को डीहवा कटैया गांव से हुए गिरफ्तार और पुलिस ने भेज दिया जेल!