सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के ग्राम चमरू में 50 दिवसीय मांदर वादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चमरू में शुक्रवार शाम 4 बजे पारंपरिक वाद्य यंत्र "मांदर" के निर्माण और कौशल विकास के लिए 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची झारखंड द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन योजना के तहत आयोजित किया गया है।