बिंदकी: गौसपुर गांव में सरकारी कोटे के चुनाव में सोनी पत्नी नीरज ने 297 वोट पाकर भारी जीत हासिल की, चार प्रत्याशी थे मैदान में
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के गौसपुर गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत सचिव अंशु पांडे की मौजूदगी में सरकारी कोटे का चुनाव संपन्न हुआ। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने शनिवार को दिन में 3 बजे बताया कि सोनी पत्नी नीरज को 297 वोट मिले है और वह विजई घोषित हुई है। राजेंद्र पुत्र मोहन को 26, सुनीता पत्नी राहुल को 12 व चंद्रा पत्नी अनिल को 5 वोट मिले है।