साल्हावास: खातिवास में 1 मार्च को आयोजित होगा किसान मेला, ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव होंगे मुख्य अतिथि: ADC
एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि उन्नत कृषि व ऊर्जा-जल संरक्षण से किसानों को किसान मेला जोड़ेगा। किसान मेले में ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के एसीएस अपूर्व कुमार मुख्य अतिथि होंगे। एक मार्च को संस्कारम स्कूल में किसान मेला आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।