खंडवा नगर: खंडवा: MPPSC एग्जाम में 5 केंद्रों पर 1550 अभ्यर्थी शामिल, धार्मिक पहचान पर नहीं बना दबाव
मप्र राज्य सेवा व वन सेवा से जुड़ी 2026 की प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को हो रही हैं। खंडवा शहर में इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, एसएन कॉलेज, बीएड कॉलेज और नेहरू स्कूल शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर कुल 1550 परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे हैं।