सिकंंदराबाद: चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक युवक की अनुपस्थिति में उसके घर में घुसकर महिलाओं से की गई अभद्रता
चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक युवक की अनुपस्थिति में उसके घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष बलराम सिंह शेंगर ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो गई है,मामले की जांच की जा रही है ।