इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पीएम का पुतला किया दहन
अलीगंज में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में गुरुवार को 3 बजे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।