कासगंज: कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण के साथ गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक, सीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों, गंगा संरक्षण, जल गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण प्रबंधन की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी विभागों को कार्ययोजना समय से तैयार करने सहित अन्य निर्देश दिए।