श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण
जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन झाँसी में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
Jhansi, Jhansi | Sep 5, 2026