हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र में गन्ने के ढेर में लगी भयंकर आग, कोलू स्वामी को हुआ लाखों का नुकसान
अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के ग्राम मंगरौली में मंगलवार दोपहर गन्ने की खोई के ढेर में आग लग गई। इस घटना में कोल्हू स्वामी उमर पुत्र छिद्धा को लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। यह घटना ग्राम मंगरौली में अलीगढ़ मार्ग पर स्थित उमर के गन्ने के कोल्हू के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में एक बारात आई हुई थी। दोपहर के समय कोल्हू पर रखे खोई।