अटरू: अटरू में सहरिया समाज ने न्याय की गुहार लगाई
Atru, Baran | May 18, 2026 अटरू उपखंड क्षेत्र के गायत्री नगर में सहरिया समाज के एक गरीब परिवार पर जानलेवा हमला करने और बाद में एक बीमार व्यक्ति की स्वाभाविक मौत को इस झगड़े से जोड़कर पीड़ित परिवार को ही फंसाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सहरिया समाज में भारी रोष है। पीड़िता ने उपखंड अधिकारी सुनील कुमार पिपलीवाल को परिवाद सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।