हज़ारीबाग: बनासो नावाटांड मनसा मंदिर में पूजा की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, कमेटी गठित
हजारीबाग जिला अंतर्गत बनासो नावाटांड़ मनसा मंदिर प्रांगण में मनसा पूजा की तैयारियों लेकर पूजा कमिटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कैलाश महतो एवं संचालन लोकनाथ प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में आगामी 20 अगस्त से मनसा पूजा को लेकर जलयात्रा, 21 अगस्त की मध्य रात्रि में पाठा बलि के साथ पूजा की शुरुआत होगी। जिसको लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।