कौंच: कोंच में यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस से शिकायत, संत समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, FIR की मांग
Konch, Jalaun | Apr 16, 2026 अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने जालौन के कोंच कोतवाली में यूट्यूबर गौतम खट्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे शिकायत पत्र सौंपा है, संगठन ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, जूना अखाड़ा और संत समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व भ्रामक टिप्पणियां की गई हैं।